जयपुर : महिला साथी की मदद से यूपी, हरियाणा व दिल्ली के बदमाशों ने की एक करोड़ की लूट

जयपुर : महिला साथी की मदद से यूपी, हरियाणा व दिल्ली के बदमाशों ने की एक करोड़ की लूट

जयपुर। राजधानी जयपुर शहर में 17 अक्टूबर को मुरलीपुरा इलाके में ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह की ओर से की गई ज्वैलरी शोरूम की लूट का पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। हालांकि मामले में 2 आरोपी अभी भी फ़रार चल रहे हैं। जयपुर पुलिस ने शातिर बदमाशों से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

Four criminals arrested in Jaipur for robbery of one crore

प्रदीप मोहन शर्मा डीसीपी वेस्ट जयपुर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप उर्फ माही उर्फ किट्टू, संदीप कुमार, मुकीम उर्फ काला और सादर खान है। लूट की इस वारदात को 8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। गिरोह में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक लूट का मास्टरमाइंड दिलीप उर्फ माही है। आरोपी दिलीप उर्फ महीने जेल में बंद एक गैंगस्टर मुकीम काला के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। साजिश के तहत दिलीप और माही ने मानसरोवर इलाके को अपना अड्डा बनाया और यहीं से जयपुर शहर के मुरलीपुरा स्थित शोरूम को निशाना बनाने की प्लानिंग की।

Four criminals arrested in Jaipur for robbery of one crore

प्लानिंग के तहत दिलीप ने जेल में बंद मुकीम के जरिए रमन और पंकज से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदे। हथियार खरीदने के बाद सभी बदमाशों ने मिलकर मुरलीपुरा इलाके में बालाजी शोरूम को निशाना बनाने के लिए रैकी की। साजिश के तहत सभी बदमाशों ने मिलकर हथियार के दम पर व्यवसाई दिनेश सैनी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और यहां से करोड़ों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी टीम की मदद से पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश चूरु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले हैं। बदमाशों के खिलाफ लूट हत्या डकैती मारपीट के करीब दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+