राजस्थान में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने रिवॉल्वर से कांच की बोतल व पपीते के पेड़ पर साधा निशाना
भीलवाड़ा, 1 फरवरी। राजस्थान में पूर्व पंचायती राज मंत्री कालूलाल गुर्जर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वे निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

ये निशानेबाजी का भी शौक रखते हैं
किसी राजनीति बयानबाजी से नहीं बल्कि बंदूक से। वो भी पपीते के पेड़ और कांच की बोतल पर लगाया। वैसे कालूलाल गुर्जर राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, मगर ये निशानेबाजी का भी शौक रखते हैं।

राजसमंद हाईवे पर गुरला के पास फॉर्म हाउस
दरअसल, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का राजस्थान में राजसमंद हाईवे पर गुरला के पास फॉर्म हाउस है। यहां गत दिनों रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गुर्जर ने हाथ आजमाते हुए पहला फायर करीब 50 मीटर दूर रखी कांच की बोतल पर लगाया। फिर पपीते के सूखे पेड़ के तने पर दो फायर किए। यह तीनों फायर सटीक रहे।

15 साल पहले हाथ में रिवॉल्वर पकड़ा था
मीडिया से बातचीत में गुर्जर ने बताया कि करीब 15 साल पहले हाथ में रिवॉल्वर पकड़ा था। उनके चालक देवीलाल गुर्जर ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। गुर्जर को 1991 में विधायक कोटे से रिवॉल्वर अलॉट हुई थी। तब कानपुर से 50 हजार रुपए में रिवाल्वर लेकर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications