वो Viral Video जिसमें सचिन पायलट बोले- MLA अशोक चांदना ने किसानों के लिए अपने सिर पर लाठियां खाईं
जयपुर, 13 सितम्बर। राजस्थान में अशोक गहलोत व सचिन पायलट गुट के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों गुटों के बीच चल रही खींचतान की नाराज़गी अशोक गहलोत सरकार में मंत्री चांदना को गुर्जर समाज के दिवंगत नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुष्कर में हुए अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सहनी पड़ी है।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नहीं आने से नाराज़ समर्थकों ने गहलोत गुट के विधायक अशोक चांदना के खिलाफ जमकर नारे लगाए थे। विरोध कर रहे लोगों का आक्रोश इतना ज़बरदस्त था कि उन्होंने हाथों में जूते-चप्पल लहराकर चांदना और उनके साथ पहुंची मंत्री शकुंतला रावत का विरोध किया।
इस बीच एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन पायलट और अशोक चांदना एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में पायलट अशोक चांदना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि यह वो विधायक है, जिसमें किसानों के लिए अपने सिर पर लाठियां खाई हैं।
पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद सभा के इस पुराने वायरल वीडियो में सचिन पायलट यह भी कह रहे हैं कि हम लोगों ने संकल्प लिया है कि हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम किसी से डरने वाले नहीं।
इधर, पुष्कर में अपने विरोध के बाद मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट कर सीधा सचिन पायलट पर हमला बोला है। चांदना ने लिखा कि 'मुझ पर जूता फिकवा कर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाएं क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।












Click it and Unblock the Notifications