कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर सीएम गहलोत के इनकार पर सचिन पायलट बोले-'राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है'

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर सीएम गहलोत के इनकार पर सचिन पायलट बोले-'राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है'

जयपुर, 31 अगस्‍त। कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत को सोनिया गांधी की पेशकश की चर्चाओं और राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव के नतीजों पर पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट का बयान आया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेताओं के मना करने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं। जो दिखता है, वो होता नहीं। इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर नहीं जाना चाहिए और इंतजार करना चाहिए। सारा चुनाव घोषित हो चुका है। 22 को अध्यक्ष पद पर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जो है वह सामने आ जाएगा।

sachin Pilot

पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पायलट ने हाल ही हुए राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव 2022 पर कहा कि छात्रसंघ चुनावों का रिजल्ट एनएसयूआई के अनुकूल नहीं रहा है। इस पर चर्चा होनी चाहिए कि पार्टी की तैयारियों में कमी कहां रह गई। चार साल के सरकार के कार्यकाल के कामकाज को लेकर युवाओं में गए की नहीं। नौजवानों की उम्मीदों को कितना पूरा कर पाएं हैं। 14 यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई को सफलता नहीं मिली। हम युवाओं की उम्मीद को कैसे पूरा करें, इस पर चिंतन होना चाहिए कि हम क्यों नहीं जीत पाए। युवा हमारे भविष्य की उम्मीद है। इन रिजल्ट पर संगठन और सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।

सचिन पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सीएम अशोक गहलोत के इनकार करने पर इशारों में कहा- जो हाईकमान कहेंगे, वह निर्देश सब नेताओं को मानना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है। बढ़ते अपराधों पर सचिन पायलट ने कहा जब मैं जालोर गया था, तब भी मैंने कहा था कि केवल कानून बना देने से अत्याचार करने वालों में डर नहीं बैठेगा। प्रदेश में दलित-महिलाओं पर अत्याचार बढ़ना चिंताजनक है। एससी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाना चाहिए। अनेक राज्यों में एससी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+