Jaipur : गधे ने क्यों खींची लग्जरी गाड़ी? अब सबके सामने Ford Car को आग लगाने का प्लान, देखें VIDEO
जयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लग्जरी गाड़ी को गधे के द्वारा खींचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं परेशान कस्टमर ने गधे से गाड़ी खींचवाते हुए पहले तो शहर में जुलूस निकाला और फिर गाड़ी को ले जाकर शोरूम में खड़ा कर दिया।
Recommended Video

जयपुर में केएस फोर्ड शोरूम की घटना
बता दें कि मामला फोर्ड कंपनी से जुड़ा है। जयपुर के मालवीय नगर के इंडस्ट्रीज एरिया से केएस फॉर्ड के शोरूम तक गाड़ी को गधे से खिंचवाने वाले गाड़ी मालिक अर्जुन मीणा का आरोप है कि वह पिछले कई महीनों से परेशान है। यह गाड़ी खरीदने के कुछ दिन बाद ही गाड़ी का गियर बॉक्स खराब हो गया था। डीलर और वर्कशॉप वालों को शिकायत करने के बावजूद भी गियर बॉक्स को कभी चेंज नहीं किया।

इन समस्याओं से परेशान हैं अर्जुन सिंह मीणा
अर्जुन मीणा के मुताबिक उसे गाड़ी का मैनुअली कार्य करके वापस लौटा दी जाती थी और बार-बार गाड़ी बीच रास्ते बंद हो जाने से वो काफी परेशान हो गए थे। गाड़ी को बार-बार वर्कशॉप में ले जाकर परेशान हुए अुर्जन सिंह मीणा आखिरकार 14 अगस्त को गाड़ी को गधे से खींचकर वर्कशॉप तक ले गए और गाड़ी फोर्ड कंपनी का वर्कशॉप में खड़ी कर दी।

दो बार खरीदी फोर्ड गाड़ी
अर्जुन सिंह मीणा कहते हैं कि वे फोर्ड के ऐसे कस्टमर हैं, जो एक ही कलर की फूड इंडेवर गाड़ी दो बार गाड़ी है। पहले 2016 में खरीद थी। उसे साल 2020 तक चलाया। पांच साल में उस गाड़ी में हमेशा स्टेयरिंग बॉक्स की दिक्कत रही। उसी समस्या से परेशान होकर पहली वाली गाड़ी साल 2020 में बेच दी और उसी कलर की उसी कंपनी की दूसरी गाड़ी खरीद ली।

अब दस माह से हो रहे परेशान
दूसरी गाड़ी खरीदी तो उसमें विभिन्न तरह की समस्याएं आने लगी। कंपनी के शोरूम से सम्पर्क किया तो कोई सुनवाई नहीं हुई और बीते दस माह में उस गाड़ी में गियर शिफ्टिंग की दिक्कत आ रही थी। गाड़ी गियर लेने के दौरान झटके ले रही है। कंपनी से इस संबंध में शिकायत की गई थी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में गाड़ी को गधे से खींचवाकर कंपनी के शोरूम में खड़ी कर दी।

आखिरी दिन गाड़ी के आग लगाएंगे
अर्जुन मीणा का कहना है कि वो गाड़ी से परेशान होकर फोर्ड कंपनी को जागरूक करने के लिए सात दिन तक ऐसे आयोजन करूंगा। आज पहले दिन गधे से गाड़ी को खिंचवाई है। आखिरी दिन यही पर गाड़ी को आग लगा दूंगा। अर्जुन मीणा के आरोपों पर फोर्ड कंपनी का पक्ष जानने का प्रयास भी किया गया, मगर उनके किसी प्रतिनिनिध से सम्पर्क नहीं हो पाया।

ढोलक बजाया, गधे को फूल माला पहनाई
बता दें कि अर्जुन सिंह मीणा फोर्ड कंपनी की गाड़ी में कथित दिक्कतों को लेकर पूरी प्लानिंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। सात दिन तक वे अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। पहले दिन गधे से गाड़ी खींचवाने के दौरान गधे को फूल माला पहनाई गई। साथ ढोलक भी बजाया गया।












Click it and Unblock the Notifications