जयपुर: ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आग से स्वाह हुई संपत्ति
जयपुर। अचानक लगी आग कितना-कुछ अपने आवेश में ले लेती है। जयपुर के सिटी पैलेस के अंदर स्थित संग्रहालय में बीते दिन लगी आगर ना जाने कितना नुकसान करके ठंडी हुई। आग की तीव्रता कम थी और घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।

संग्रहालय में आग लगने से अचानक हर तरफ अफरातफरी मच गई। आग मुख्य कार्यालय में लगी थी। सिटी पैलेस गुलाबी शहर जयपुर में स्थित एक महल है और यह जयुपर के महाराज का निवास स्थान है।
पढ़ें- खबरों की तस्वीरें
इस महल के एक हिस्से को संग्रहालय के तौर पर बनाया गया है, लेकिन इसके ज्यादातर हिस्से को शाही परिवार के सदस्यों द्वारा निवास स्थान के तौर पर उपयोग किया जाता है। हालांकि जल्द ही बचाव कार्य के चलते आग पर काबू पा लिया गया पर माना जा रहा है कि संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications