कोरोना की दवा के दावे ने बढ़ाई बाबा रामदेव की मुश्किल, जयपुर में दर्ज हुआ केस
जयपुर।
कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा करने वाले बाबा रामदेव की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। पतंजलि की ओर से मंगलवार को कोरोना की दवा लॉन्च करने के बाद से ही बाबा रामदेव विवादों के घेरे में घिरते नजर आने लगे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कोरोना की दवा पर आयुष मंत्रालय लगा चुका रोक
योग गुरू बाबा रामदेव के लिए कोरोना की दवा बनाने का दावा अब उन्हें मुश्किलों में डालता नजर आ रहा है। आयुष मंत्रालय पहले ही बाबा रामदेव की इस दवा पर रोक लगा चुका है और अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के गांधी नगर थाने में बाबा रामदेव के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
Recommended Video

बाबा रामदेव पर कोरोना दवा के नाम पर गुमराह करने का आरोप
जयपुर के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने गांधी नगर थाने में दायर परिवाद में आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव कोरोना की दवा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। डॉ गुप्ता ने परिवाद में लिखा है कि जो क्लीनिकल ट्रायल बाबा रामदेव की टीम ने किया है। उसकी अनुमति केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया से नहीं ली गई है। जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस अब मामले की जांच करेगी।

यह दावा किया था बाबा रामदेव ने
दरअसल बाबा रामदेव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि पतंजलि ने कोरोना के इलाज की दवा बना ली है, जिसका कोरोना मरीजों पर 100 फीसदी ट्रायल सफल हुआ है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि इस दवा से कोरोना के मरीज 7 दिन में पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications