जयपुर: स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़वाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी युवतियां, VIDEO

जयपुर। राजस्थान में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कई बार धरना-प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को महिला अभ्यर्थी जयपुर के सीबीआई फाटक स्थित जगतपुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला अभ्यर्थियों के पेयजल टंकी पर चढ़कर स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़वाने की मांग करने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और उनसे समझाइश करने उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया, मगर छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ीं रही।

female candidate of School lecturer recruitment exam climbed on water tank in Jaipur.

इससे पहले स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़वाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन के साथ सर्दी में सड़क पर रात बिताई जा चुकी है। इस मामले में सरकार साफ इनकार कर चुकी है। अथ्यथियों की मांगों को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया था, जिसने अभी तक तिथि बढ़ाने का फैसला नहीं लिया है।

बता दें कि राजस्थान सरकार ने स्कूल व्याख्याता के 5000 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। पहले जनवरी 2019 में इस भर्ती की तारीख रखी गई थी। लेकिन तब भी अभ्यर्थियों को आंदोलन हुआ था। आंदोलन को देखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर 15 जुलाई 2019 तय की गई थी। इसके बाद भी 15 जुलाई को परीक्षा नहीं करवाते हुए तीसरी बार परीक्षा की तिथि जनवरी 2020 में तय की गई। लेकिन नवंबर महीने में ईडब्ल्यूएस आरक्षण और नए आवेदनों के कारण अभ्यर्थियों ने मांग करते हुए कहा कि तैयारी का पूरी तरह वक्त नहीं मिल पाया है। लिहाजा इसे जुलाई 2020 तक बढ़ाया जाए। इसे लेकर अभ्यर्थी आंदोलन पर हैं। 5 अभ्यर्थी कई दिन से अनशन कर रहे हैं। बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर लगातार धरना दिया जा रहा है।

विद्यार्थी हित में परीक्षा तय समय पर ही कराने का फैसला

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कहा कि छात्रों के हित में परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। परीक्षा तय समय पर ही होगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी के समक्ष परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने और नहीं बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों के ज्ञापन आए हुए थे। दोनों पक्षों की दलील सुनने और सब कमेटी में विचार विमर्श के बाद सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए विद्यार्थी हित में परीक्षा को तय समय पर ही कराने का फैसला लिया है। डोटासरा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आंदोलन समाप्त करें। बहुत जल्द रीट भर्ती की घोषणा होने जा रही है। उसमें सभी अच्छे से तैयारी करके शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+