जयपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 लाख 80 हजार के नकली नोट जब्त
जयपुर। राजधानी जयपुर में नकली नोटों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। आए दिन नकली नोट बनाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं, एक बार फिर करधनी थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बता दें करधनी थाना पुलिस ने मंगलवार को एक नकली नोट बनाने वाले गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस ने 5 लाख 80 हजार रुपए के नकली नोट और नोट बनाने की मशीन जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रूप सिंह उर्फ रूपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट लेकर एक युवक कालवाड़ रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर एसआई मोतीलाल ने तुरंत कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास 2 लाख रुपए के नकली नोट मिले।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकली नोट जब्त किए। मकान की तलाशी में 3 लाख 80 हजार रुपए के और नकली नोट और नोट बनाने में प्रयुक्त कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए जब्त कुल 5 लाख 80 हजार के नकली नोट 100 और 200 रुपए के बनाए गए है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही गिरोह के बाकि सदस्यों की गिरफ्तारी की बात भी कहीं जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications