Jaipur में नामचीन आर्किटेक्ट के अनूप बरतरिया के ठिकानों पर क्यों हुई ED की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
Rajsthan की राजधानी जयपुर में नामी आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से एक विशेष टीम ईडी की कार्रवाई करने के लिए जयपुर आई। इस टीम ने शहर में अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। अनूप बरतरिया वाटर पार्क ग्रुप से जुड़े हुए हैं। टीम ने उनके गोपालपुरा स्थित आवास पर भी छापेमारी कर पूछताछ और जांच की है। आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया मंत्री शांति धारीवाल के करीबी माने जाते हैं। जयपुर में ईडी की इस कार्रवाई की सियासी गलियारों में चर्चा है। इस कार्रवाई को राजस्थान के सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

बरतरिया के भाई के ठिकानों पर भी हुई कार्रवाई
आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के साथ ही उनके भाई वीरेंद्र से जुड़े ठिकानों पर भी इन्हीं की टीम की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं में शिकायत के चलते ही ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। हालांकि ईडी ने किस प्रकरण में कार्रवाई की है। इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। ईडी की टीम ने अनूप के मकान दफ्तर और अन्य ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बाहर के किसी भी व्यक्ति को अनूप बरतरिया के आवास व अन्य ठिकानों पर प्रवेश नहीं करने दिया गया।

कोटा के कई प्रोजेक्ट में आर्किटेक्ट हैं बरतरिया
कोटा के नगर विकास न्यास स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्ट में अनूप बरतरिया हजारों करोड रुपए के कार्यों के आर्किटेक्ट हैं। चंबल नदी पर बन रहे 1000 करोड़ के हेरिटेज रिवरफ्रंट, 100 करोड़ के कोटा सिटी पार्क ऑक्सीजोन, एरोड्रम सर्किल, सुभाष लाइब्रेरी, गवर्नमेंट कॉलेज बिल्डिंग, अंटाघर चौराहा, गोबरिया बावड़ी, घोड़े वाले बाबा चौराहा, अनंतपुरा इंदिरा गांधी फ्लाईओवर जयपुर गोल्डन एवं मल्टीपरपज पार्किंग की डिजाइन भी अनूप बरतरिया ने ही की है। इसके आलावा अनूप बरतरिया ने जयपुर के कई नामी प्रोजेक्ट पर भी काम किया है।

-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications