Diya Kumari Interview: राजस्‍थान चुनाव में BJP जीती तो CM कौन बनेगा? नामांकन भरकर दीया कुमारी ने दिया ये जवाब?

Diya Kumari CM Face Rajasthan? राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में दीया कुमारी ने विद्याधर नगर सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दीया कुमारी को सीएम फेस भी बताया जा रहा है।

Diya Kumari in Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में जयपुर शहर की विद्याधरनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी दीया कुमारी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन भरने पहुंचीं दीया कुमारी ने मीडिया से भी बातचीत की और सीएम फेस व महारानी वसुंधरा राजे सिंधिया वर्सेज राजकुमारी दीया कुमारी के सवालों के जवाब भी दिए।

Diya Kumari Exclusive interview

सवाल नंबर 1. दीया कुमारी को विद्याधर नगर सीट से क्‍यों मिला टिकट?

जवाब-इसकी वजह तो भाजपा आलाकमान ही बता सकता है, मगर मेरे लिए यह खुशी की बात है कि पहली जयपुर की जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जयपुर की ही मैं बेटी हूं। बहुत अच्‍छा लगता है अपनों के बीच आकर। इसके लिए भाजपा के राज्‍य व केंद्रीय नेताओं का धन्‍यवाद।

सवाल नंबर 2. भाजपा की इस सेफ सीट पर आपके सामने कांग्रेस ने प्रत्‍याशी अभी तक क्‍यों नहीं उतारा?

जवाब-विद्याधरनगर ही नहीं बल्कि राजस्‍थान में भाजपा की सभी सीट सेफ हैं। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्‍याशी क्‍यों नहीं उतारा? इसका तो वे ही जानें, मगर मैं इंतजार कर रही हूं कि देखते हैं वो किसको ढूंढकर लाते हैं?

सवाल नंबर 3. जनता की आपसे क्‍या अपेक्षाएं?

जवाब-देखिए जनता व हमारे कार्यकर्ताओं में जोश है। मैं जहां भी जा रही हूं। वहां देख रही हूं कि हर कोई कांग्रेस सरकार से नाराज है। इन्‍होंने जो वादे किए। जो घोषणाएं कीं। वो पूरी नहीं हुईं। लोग मुझे बिजली के बिल तक दिखा रहे हैं कि तीन गुना ज्‍यादा बढ़कर आए हैं। पीएम मोदी ने देश में अच्‍छा काम किया है। इसलिए सब चाहते हैं कि राजस्‍थान में भी डबल इंजन की सरकार बने। साफ सुथरी सरकार बने। महिलाओं को सुरक्षा दें। भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सरकार हो। विकास पर फोकस करने वाली हो।

सवाल नंबर 4. कांग्रेस सरकार 500 रुपए में सिलेंडर समेत कई गारंटियों पर चुनाव लड़ रही

जवाब-पहले राजस्‍थान में महिलाओं को सुरक्षा दे दीजिए। उसके बाद सब चीजें दीजिएगा। महिलाएं कांग्रेस से नाराज हैं। गुस्‍सा हैं। देखिए ना, राजस्‍थान रेप कैपिटल बन गया है। यह क्‍या कोई खुशी की बात है। इनको इस पर काम करना था। ये तो सिर्फ साढ़े चार साल से अपनी कुर्सी बचा रहे थे। अब ये छह माह में नींद से जागे हैं। इतनी सारी घोषणाएं कर दी। गारंटी दे दी।

सवाल नंबर 4. बाकी सीटों पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगीं?

जवाब-पार्टी जहां भेजेगी। वहां जाऊंगी। पहले भी गई हूं। यहां पर मेरा पूरा फोकस यह रहेगा कि मतदान प्रतिशत बढ़े। मतदान दिवस को सिर्फ अवकाश ही नहीं समझें। बढ़-चढ़कर मतदान में भी हिस्‍सा लें।

सवाल नंबर 5. क्‍या आप सीएम फेस हैं?

जवाब-मैं इस बात से पूरी तरह से इनकार करती हूं। ऐसी कोई बात नहीं है। मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं। पार्टी ने पहले जो जिम्‍मेदारी दी। उस पर फोकस किया। अभी दी है उस पर भी फोकस कर रही हूं। सीएम फेस को लेकर लोग सिर्फ बातें कर रही हैं। लोगों को ऐसी बातें करना अच्‍छा लगता है। ऐसा कुछ ही नहीं है।

सवाल नंबर 6. महारानी वर्सेज राजकुमारी?

जवाब-ऐसी कोई बात नहीं है। यह भी लोगों की बनाई बातें हैं। यह सब अफवाहें हैं।

कौन हैं दीया कुमारी?

उल्‍लेखनीय है कि जयपुर पूर्व राजघराने की बेटी दीया कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। इस बार भाजपा ने इनको सबसे सुरक्षित सीट विद्याधरनगर से नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+