धरियावद व वल्लभनगर उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, गहलोत-पायलट भी शामिल
जयपुर, 11 अक्टूबर। राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्टार कैंपेनर मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने धरियावाद-वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है।

स्टार प्रचारकों में सीएम अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, अजय माकन, सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघुवीर मीणा, प्रमोद जैन भाया, अर्जुन बामणिया, गणेश घोघरा, दयाराम परमार, धर्मेंद्र राठौड़, मांगीलाल गरासिया, दिनेश खोडनिया, पुष्पेंद्र भारद्वाज और लाखन मीणा समेत 20 नेता शामिल हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और सचिन पायलट ने कुछ दिन पहले ही उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनसभाएं की भी है।
इसके साथ ही प्रताप सिंह खाचरियावास रघुवीर मीणा प्रमोद जैन भया अर्जुंदा गणेश घोघरा दयाराम परमार धर्मेंद्र राठौड़ का उदयपुर की वल्लभनगर सीट को लेकर फोकस है।

बता दें कि दोनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वल्लभनगर में कांग्रेस ने प्रीति शक्तावत भाजपा ने हिम्मत सिंह झाला व धरियावद में कांग्रेस ने नगराज मीणा व भाजपा ने खेत सिंह मीणा को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications