देशराज यादव: राजस्थान का वो घूसखोर अफसर जो रिश्वत लेने में भी फॉलो करता था अजीब सिद्धांत
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ने एक ऐसे घूसखोर अफसर को पकड़ा है, जो रिश्वत भी अपने सिद्धांत फॉलो करता था। नाम है देशराज यादव।
पांच लाख की घूस लेते पकड़ा गया देशराज यादव सहकारिता विभाग में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत है। उसके साथ निरीक्षक अरुण प्रताप को भी पकड़ा गया है।
एसीबी के अनुसार मंगलवार को इन दोनों को पांच लाख रुपए की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते पकड़ा है। इन्होंने कोऑपरेटिव सोसायटी की जमीन पर बनाए गए दफ्तरों की सील खोलने की एवज में रिश्वत ली थी। पांच लाख की एक किश्त पूर्व में ले चुके थे।

एसीबी की पूछताछ में पता चला कि जब पीड़ित ने उससे पूछा कि 'साहब! रिश्वत की राशि किस-किसको को देनी है, तब जवाब मिला कि ऊपर भगवान है और नीचे देशराज यादव है, रुपए मुझे ही देने होंगे।' उसने यह भी कहा कि 'मेरा एक सिद्धांत है कि घूस की कमाई में से दूसरों में बंटवारा नहीं करता'
एसीबी के सूत्रों के हवाले से आरोप है कि देशराज 20 लाख की घूस को लेकर कई दिन से परेशान कर रहा था। साल 2021 में उप रजिस्ट्रार नियुक्त होने के नाम पर वह कोऑपरेटिव सोसायटी के संचालकों से जांच रुकवाने के नाम रिश्वत की डिमांड करता था।












Click it and Unblock the Notifications