Rajasthan के जोधपुर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, चश्मदीद दीप सिंह से जानिए आँखों देखा हाल
राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह में हुए सिलेंडर हादसे में मरने वालों की 7 तक पहुंच गई है। हादसे के चश्मदीद गवाह दीप सिंह की आँखों में अभी भी हादसा तैर रहा है। तगत सिंह उनके पड़ौसी थे।
Rajasthan में जोधपुर जिले में सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। मृतकों में शादी समारोह में शामिल महिला एवं पुरुष दोनों हैं। जोधपुर के शेरगढ़ के गांव भूंगरा में शादी समारोह में सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलस गए थे। हादसे में घायल लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की चश्मदीद दीप सिंह ने बताया कि भूंगरा में बारात जाने की तैयारियां चल रही थी। गांव की महिलाएं आंगन में मेहमानों और बच्चों के साथ बैठी थी। इसी दौरान सिलेंडर लीक हो गया। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।

एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे
चश्मदीद दीप सिंह के मुताबिक बारात को रवाना करने के लिए गीत गाने की रस्म अदायगी की जा रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से बदबू आने लगी। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले लोग आग की चपेट में आ गए। उस दौरान घर में 20 सिलेंडर एक जगह और 5 सिलेंडर एक जगह रखे थे। हादसे के बाद एकदम अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दी। आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो रहा था। हादसे में फंसे लोगों को पानी डालकर बाहर निकाला गया।

शादी समारोह में ब्लास्ट होने से हुआ हादसा
जोधपुर जिले के शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में शादी समारोह में 5 सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद यह हादसा हुआ। हादसे में दीप सिंह के परिवार के 11 लोग भी झुलस गए। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। परिवार के 9 लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दीप सिंह की आंखों में अभी मौत का वह मंजर तैर रहा है। शादी का दूल्हा उसके माता-पिता मेहमान और परिवार के तमाम लोग आग से झुलस रहे थे। दीप सिंह को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे बचाया जाए। लेकिन उसने हिम्मत रखते हुए लोगों को बचाने की कोशिश जारी रखी। ग्रामीणों ने हादसे में घायल लोगों को बचाने में उसकी मदद की पानी डालकर आप को काबू में करने की कोशिश की। कारपेंटर का काम करने वाले तगत सिंह दीप सिंह के पड़ोसी है। दीप सिंह तगत सिंह की शादी में शामिल हो रहे थे। हादसे में घायल 21 लोगों का इलाज जारी है।













Click it and Unblock the Notifications