जन्मदिन के दिन ही आ गई मौत, पुलिस कांस्टेबल समेत तीन ने मौके पर ही दम तोड़ा

जयपुर, 14 मई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात दो बजे हिट एंड रन केस सामने आया है। अज्ञात वाहन ने कार सवार तीन लोगों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में एक कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिस कांस्टेबल की हादसे में जान गई। उसका कल जन्मदिन था और वह राजधानी के सोड़ाला पुलिस थाने में तैनात था।'

death occurred on his birthday, three including a police constable died on spot

साथी की मौत की सूचना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हादसा देर रात मानसरोवर थाना क्षेत्र में बदरवास के नजदीक मांग्यावास तिराहे पर हुआ। मौके पर देर रात ही मानसरोवर पुलिस के साथ ही दुर्घटना थाना साउथ पुलिस की टीम भी पहुंची।

दुर्घटना थाना साउथ पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतकों के मोबाइल नंबरों और अन्य तरीकों से उनकी पहचान कर उनके परिजनों से बातचीत की। बातचीत के दौरान पता चला कि सोड़ाला थाने में तैनात कांस्टेबल जगदीश चैधरी का कल जन्मदिन था।

जगदीश के साथ कार में उसका दोस्त निखिल और फैमिली फै्रंड गायत्री भी थी। तीनों कार से लौट रहे थे। संभव है कि तीनों मानसरोवर निवासी निखिल के यहां लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि निखिल लाॅ का छात्र था और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर रहा था। क्षतिग्रस्त कार को देर रात दुर्घटना थाना साउथ ले जाया गया। तीनों शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+