Rajasthan के अलवर में दबंगों का दलित परिवार पर लाठियों से हमला, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आने से ठीक पहले दबंगों ने एक दलित परिवार पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह से वीडियो ट्वीट पर गहलोत पर निशाना साधा है।

Rajasthan के अलवर में एक दलित परिवार पर दबंगों के हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा जा रहा है। मामला अलवर जिले के रैणी का बताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि अलवर में राहुल गांधी की यात्रा आने से पहले दलित परिवार पर हमला होता है। महिलाओं को पीटा जाता है। राजस्थान में जंगलराज का एक और यह सबूत। अलवर जिले की रैणी थाना क्षेत्र के गांव उकेरी में दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर महिलाओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में 3 महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। हमले में महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gajendra Singh Shekhawat

आरोपियों ने फर्सी से कांटे पैर

दबंगों ने दलित परिवार के हीरालाल, योगेश्वर और सुमित के पैर फर्सी से काट दिए हैं। घायलों की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उन्हें अलवर के राजीव गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gajendra Singh Shekhawat

जमीन को लेकर था विवाद

आरोपियों और पीड़ित पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों ने 15 दिसंबर को पीड़ित की कड़बी में आग लगा दी थी। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने सुनियोजित तरीके से दलित परिवार पर हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत जोड़ो यात्रा से ठीक पहले इस वीडियो को ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ा हमला किया है। सीएम गहलोत यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+