Rajasthan में दौसा में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों उमड़ा जनसैलाब, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर यात्रा के पहले सत्र में जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी कदमताल किए।

Rahul Gandhi

Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को 100 दिन पूरे होने पर बड़ी संख्या में लोग राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुए। दौसा जिले में शुक्रवार सुबह मीणा हाईकोर्ट से पदयात्रा शुरू हुई। शाम को यात्रा नहीं होने पर सुबह के सत्र में ही 24 किलोमीटर की पदयात्रा हुई। जिन रास्तों से यात्रा गुजरी वहां जबरदस्त स्वागत हुआ। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ पैदल चले।

Recommended Video

    Rajasthan में दौसा में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों उमड़ा जनसैलाब, जानिए पूरी वजह
    दौसा में उमड़ा जनसैलाब

    दौसा में उमड़ा जनसैलाब

    दौसा में पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों की कतारें लगी हुई थी। राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। यात्रा में शुक्रवार को पांच समूह के लोग मुख्य रूप से राहुल गांधी के साथ चले। एक समूह में आदिवासी विकास मंच के प्रतिनिधि थे। इन लोगों ने एससीएसटी से जुड़ी योजनाओं के लिए अलग फंड लाने की राजस्थान सरकार की पहल को जल्द अमल में लाने के साथ पेसा कानून को बेहतर ढंग से लागू करने की मांग रखी। वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी भी राहुल के साथ चले। उन्होंने राहुल से कहा कि मैं इस यात्रा को एक सामाजिक, सांस्कृतिक एक्टिविटी के रूप में देखता हूँ। जो सांप्रदायिकता की वजह से देश में आई टूटन के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।

    चीन सीमा विवाद प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना

    चीन सीमा विवाद प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना

    भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध को और तीखा करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को बढ़ते व्यापार घाटे का हवाला दिया और कहा कि उस देश के साथ व्यापार सामान्य है। लेकिन सीमा पर स्थिति असामान्य है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर भी उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस की मांग करना विपक्षी दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है। पीएम चीन के राष्ट्रपति से 18 बार मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी चीन के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जो विपक्ष में रहते राष्ट्रवाद की बात करते हैं। वह संसद में सीमा के मुद्दे पर चर्चा तक नहीं होने दे रहे हैं।

    26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

    26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

    राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 31 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी। इससे पहले कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के समानांतर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा के बारे में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बताया कि 26 जनवरी से पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसमें भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश पर भी हमने पानी फेर दिया है।

    यात्रा में हिमाचल कैबिनेट को लेकर चर्चा

    यात्रा में हिमाचल कैबिनेट को लेकर चर्चा

    राहुल की यात्रा में शामिल होने आए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और अन्य कुछ विधायकों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से सुबह चाय के लिए ब्रेक के दौरान वन टू वन बातचीत की। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार की कैबिनेट और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई है।

    राहुल ने की प्रोफेसर बनर्जी व वकील बैजू से बात

    राहुल ने की प्रोफेसर बनर्जी व वकील बैजू से बात

    राहुल गांधी के साथ लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर मुकुलिका बनर्जी एवं कैंब्रिज में काउंसलर तथा वकालत के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे वकील बैजू भी शामिल हुए। मुकुलिका ने इस दौरान अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर बात की बैजू ने देश की राजनीति के गिरते स्तर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने देश में सांप्रदायिकता की राजनीति को खतरनाक बताया। वह लेबर पार्टी के प्रतिनिधियों का एक समर्थन पत्र भी राहुल गांधी के लिए लाए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+