अब अजमेर में COVID-19 विस्फोट, एक साथ 44 लोग कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान में कुल 1799 केस

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर, टोंक, कोटा, जोधपुर और भरतपुर के बाद अजमेर में अचानक कोरोना विस्फोट हुआ है। अजमेर में एक साथ 44 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 22 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में अब अजमेर में कुल केस बढ़कर 103 हो गए हैं। वहीं, पूरे राजस्थान में यह आंकड़ा 1799 तक पहुंच चुका है।

Recommended Video

    Rajasthan: Ajmer में Covid-19 का ब्लास्ट, 12 घंटे में मिले 79 new Positive Case केस | वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान में कोविड-19 से 27 की मौत

    राजस्थान में कोविड-19 से 27 की मौत

    बता दें कि पूरे राजस्थान में 60 हजार पांच 34 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 1799 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 26 कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात यह है कि 274 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं इनमें से 97 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।

     राजधानी जयपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

    राजधानी जयपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

    राजस्थान की राजधानी जयपुर कोरोना का सबसे हॉटस्पॉट बना हुआ है। 1799 में से 661 केस अकेले जयपुर से हैं। जयपुर के कोरोना पॉजिटिव केस में से भी अधिकांश केस जयपुर के रामगंज इलाके से है। इनके अलावा जयपुर में डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शुरुआती चरण में कोरोना जयपुर के परकोटा क्षेत्र तक ही सीमित था, मगर अब बाहरी इलाकों राजापार्क, सोडाला, विद्याधरनगर आदि में भी लोग संक्रमित हो रहे हैं।

    कहां कितने पॉजिटिव

    कहां कितने पॉजिटिव

    1 अजमेर 103
    2 अलवर 7
    3 बांसवाड़ा 61
    4 बाड़मेर 1
    5 भरतपुर 103
    6 भीलवाड़ा 33
    7 बीकानेर 37
    8 चूरू 14
    9 दौसा 20
    10 धौलपुर 1
    11 डूंगरपुर 5
    12 हनुमानगढ़ 8
    13 जयपुर 661
    14 जैसलमेर 34
    15 झालावाड़ 20
    16 झुंझुनूं 40
    17 जोधपुर 279
    18 कारौली 3
    19 कोटा 114
    20 नागौर 71
    21 पाली 2
    22 प्रतापगढ़ 2
    23 सवाई माधोपुर 7
    24 सीकर 2
    25 टोंक 104
    26 उदयपुर 4

    ये सात जिले सुरक्षित,एक भी केस नहीं

    ये सात जिले सुरक्षित,एक भी केस नहीं

    27 सिरोही
    28 राजसमंद
    29 श्रीगंगानगर
    30 जालोर
    31 बूंदी
    32 चित्तौड़गढ़
    33 बारां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+