Congress Manifesto Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें राजस्थान की जनता से कई वादे किए हैं। जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत अन्य ने पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के कांग्रेस का घोषणापत्र करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ''हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं। अगर कोई पार्टी घोषणापत्र में कही गई बातों का 90 फीसदी काम करती है तो यह राजस्थान और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है"
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ''हमने जिस तरह से राजस्थान की वित्तीय स्थिति को संभाला है, उससे राजस्थान की जनता को गर्व महसूस होगा। राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 46.48 फीसदी बढ़ी है। 2030 तक प्रति व्यक्ति आय में नंबर-वन स्थान हासिल करना हमारा सपना है। 2020-21 में राज्य की जीडीपी 19.50 तक पहुंच गई, जो इस दशक में सबसे ज्यादा है"
राजस्थान कांग्रेस के घोषणापत्र की खास बातें
- 10 लाख युवाओं को नई नौकरियां।
- जातिगत जनगणना होगी।
- व्यापारियों को 5 लाख तक बिना ब्याज के कर्ज।
- चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए
- चार लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
- परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन जारी होंगे।
- महिला सुरक्षा हेतु प्रहरियों की नियुक्ति होगी।
- किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा।
- दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
- श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन होगी।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 दिन।
- ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा।
- नि: संतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।
डोटासरा नाम नहीं बोल पाए खड़गे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नाम में डोटासरा शब्द कई बार उच्चारण के बावजूद सही नहीं बोल पाए। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोग हंसने लगे।












Click it and Unblock the Notifications