Rajasthan News: कांग्रेस पूरे देश की समस्या, भाजपा ही समाधान, राजस्थान में माफियाराज पनपाया: सीएम योगी

Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है। इस समस्या का समाधान भाजपा ही है। ये कांग्रेस के लोग अब तक राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे। अब चुनाव सामने देख इनको राम भगवान याद आ रहे हैं। इन लोगों ने सनातन के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में अब मतदान के दिन कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाने का मौका है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को आमेर विधानसभा में आयाजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान पिछले पांच वर्षों में अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, गौकशी, महिला उत्पीडन और साइबर अपराध में नंबर वन बन गया है। इस राजस्थान को भाजपा ने देश के पयर्टन के सबसे बडे केंद्र के रूप में स्थापित ने किया था। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश को विकास की नई उचाइयों पर लाने का प्रयास किया गया था। हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान तक पहुंचाने के लिए बडे कार्यक्रम व योजनाएं बनाई गई थी। लेकिन अब बीते पांच साल में राजस्थान बीमारू प्रदेश बनकर रह गया है।

आमेर विधानसभा क्षेत्र में गरजते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दूनिया की बडी ताकत बन रहा है। भारत की वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ रही है। सम्मान बढ रहा है। मोदी को विदेशों में मिलने वाला सम्मान भारत की 142 करोड जनता का सम्मान है। आज कोई दुश्मन भारत की ओर नहीं देख सकता। भारत के जवान दुश्मन के घर में घुसकर मार सकते है। वहीं देश में सबसे बडी समस्याओं की जननी भी कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने ही आतंकवाद की समस्या पैदा की थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में 370 समाप्त कर आतंकवाद की समस्या समाप्त कर दी गई है।

yogi adityanath

कांग्रेस जब केन्द्र में सत्ता में थी तो इनके लोग कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि नहीं, देश के संसाधनों पर पहला हक गांव, गरीब, किसान और नौजवान का है। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार पांच वर्ष पहले जिस प्रकार जनता ने सतीश पूनिया को विजयी बनाया था। उसी प्रकार इस बार भी आमेर में ही कमल खिलाएं। आमेर में सतीश पूनिया ने विपक्ष में रहते हुए जो कर सकते थे। वो कार्य किया। राजस्थान में 5 साल में खनन, भू माफिया, जंगल माफिया, गौ माफिया पनपे। यहां पेपर लीक होता है और नकल माफिया पनपता है। यूपी में भाजपा आने से पहले आए दिन दंगा होता था। लेकिन डबल इंजन सरकार आने के बाद कांवड यात्रा में 4 करोड़ लोग शामिल हुए। लेकिन कोई तिनका भी नहीं हिला। यूपी में सुरक्षा और आस्था का सम्मान हो रहा है। इसीलिए अब हम यूपी से राजस्थान आए है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने कहा कि 20 सालों बाद आमेर की धरती पर कमल खिला था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हम सब ने 1500 करोड़ की लागत से आमेर की दशा और दिशा बदली थी। आपके वोट से ही मुझे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। राजस्थान की सरकार कुर्सी बचाने में लगी हुई थी। सरकार के काले कारनामे उजागर करने पर पिछले पांच साल में उन्हें 7 बार जेल भेजा गया। 2 बार पुलिस की लाठियों से पिटवाया गया। लेकिन यह सब उनका हौंसला नहीं डिगा पाए। इस दौरान मंच पर जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपडा, हरदेव यादव सहित कई नेतागण मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+