'मोदी फौबिया' ने मुसलमानों को डरा रही हैं कांग्रेस: जमीयत चीफ

modi with muslims
जयपुर। बीजेपी की ओर से 2014 के लिए बनें पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी इन दिनों चौके-छक्के जड़ने में लगे है। पीच के हर कोने में मोदी के चौके लग रहे है। वही मोदी का तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस हाथ-पैर मार रही है। कंफ्यूज कांग्रेस अब तक इस बात का भी फैसला नहीं कर पाई है कि मोदी के सामने वो अपने किस बॉलर को रखे। तभी तो वो कभी राहुल को उतारने की बात कर रहे है तो कभी प्रियंका की। मोदी के खिलाफ माहौल का फायदा उठाने और उसे अपने पक्ष में करने के लिए इन दिनों खासा मशक्कत में जुटी कांग्रेस पर जमीयत ए उलेमा ए हिंद के प्रमुख सैयद महमूद मदनी ने कड़ा प्रहार किया है।

मोदी को मुसलमानों का दुश्मन बताने वाले कांग्रेस पर ही उल्टा प्रहार हो गया है। जमीयत के चीफ सैयद महमूद मदनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केवल मुस्लिमों का समर्थन हासिल करने और वोटों को सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी गुजरात के मुख्‍यमंत्री को लेकर डर पैदा कर रही है। मुस्लिमों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदनी ने कहा कि मुस्लिमों को मोदी से अकारण डरने की कोई जरूरत नहीं है।

मदनी ने कांग्रेस पर वोट के लिए जातिय राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी फोबिया का डर दिखाकर मुस्लिम वोट को अपने पक्ष में करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की कोशिश है कि मुसलमान मोदी के नाम से डर जाएं और 2014 की लोकसभा चुनाव में उसके लिए वोट करें। मोदी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार बनने से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्‍होंने कांग्रेस को धमकी भरे स्वर में कहा कि अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो जनता उसे पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में सबक सिखा सकती है। कांग्रेस को मोदी के खिलाफ डर का माहौल बनाने के बजाय समुदाय की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+