फूट डालों और राज करो की राजनीति कर रही है कांग्रेस: मोदी

मोदी ने राजस्थान में 5 अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सराकर पर निशाना साधते रहे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस बांटो और राज करो की नीति पर काम करती है। इसी के चलते वह हिंदू और मुसलमान के बीच तनाव बढ़ाती है और भाई को भाई से लड़वाती है।
सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार तीनों लोक में है। कांग्रेस ने जल, थल, नभ तीनों लोक में घोटाले किए। मोदी ने कहा कि कांग्रेसी रेत में भी खाते हैं और खेत में भी खाते हैं। महंगाई के सवाल पर केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए मोदी ने कहा कि आम आदमी की किसी को चिंता नहीं है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को बीमारु राज्य बताते हुए मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए बीजेपी की सरकार बनानी है।












Click it and Unblock the Notifications