सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने सतीश पूनिया पर साधा निशाना, कहा- हिम्मत है तो आमेर से दोबारा चुनाव लड़कर दिखाओ
जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग जारी है। सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर निशाना साधा है। विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सतीश पूनिया जी दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार विधायक बने हैं। अगर हिम्मत है तो इस बार भी आमेर से ही विधानसभा चुनाव लड़ना। पता चल जाएगा कितना कांग्रेस मुक्त हुआ है भारत। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने हैं। लेकिन कांग्रेस और भाजपा नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता भी पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आएगी अगली सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत कांग्रेस मुक्त भारत के सबसे बड़े प्रचारक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही अगली सरकार आएगी गहलोत जी को मैं बहुत पसंद करता हूँ। वे हमारे कांग्रेस मुक्त भारत के सबसे बड़े प्रचारक हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी शामिल होना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से वे शामिल नहीं हो पाए। पूनिया ने कहा कि मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। लेकिन यह राजनीतिक बुखार ना हो बस। इस दौरान पूनिया ने कहा कि हम प्रदेश में हो रहे दंगे उदयपुर घटना या अन्य तात्कालिक कारणों से नहीं, बल्कि अपने पार्टी के काम की खूबसूरती से सत्ता में आना चाहते हैं।
@DrSatishPoonia जी दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार ही जीते हो। अगर हिम्मत हो तो इस बार फिर आमेर से ही चुनाव लड़ना, पता चल जाएगा कितना कांग्रेस मुक्त हुआ आमेर विधानसभा क्षेत्र ...@ashokgehlot51 @BJP4Rajasthan @INCRajasthan @INCIndia @BJP4India pic.twitter.com/iL8ucoineh
— Sanyam Lodha (@SanyamLodha66) July 30, 2022












Click it and Unblock the Notifications