Rajasthan में निजी अस्पतालों की मनमानी पर भड़के सीएम गहलोत, कहा निजी अस्पतालों की लूट पर लगे लगाम

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से चार दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जालोद गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करेंगे। गुजरात जाने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निजी अस्पतालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह अस्पताल जनता को लूट रहे हैं और इस पर लगाम लगनी चाहिए। उन्हें लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती है। निजी अस्पताल व्यवसाय को देशों के साथ काम करते हैं। जबकि उन्हें भी मानवीय दृष्टिकोण से काम करना चाहिए। इतना पैसा कमाते हैं। कुछ तो उन्हें सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इसे बिजनेस बना रखा है। यह अच्छी बात नहीं है। गहलोत ने कहा कि हम राइट टू हेल्थ का बिल लेकर आए थे। उसका भी प्राइवेट अस्पताल वालों ने विरोध किया था। मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक में गहलोत ने कहा कि निजी संस्थाओं का यह हाल है कि डॉक्टरों के बेटे बेटी जाते हैं तो कैपिटेशन फीस मांग लेते हैं। पीजी करने में पता नहीं एक करोड़ दो करोड़ कितना लेते हैं। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज वाले बाद में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोल लेते हैं। उन्हें कोई पूछ नहीं सकता। यह सब बातें देखनी चाहिए इन्हें इतनी छूट नहीं दे सकते हैं।

सीएम गहलोत ने की केंद्र सरकार की तारीफ

सीएम गहलोत ने की केंद्र सरकार की तारीफ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की पहल को जारी रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमबीबीएस, एमडी सीटों में इतना बड़ा जंप हुआ है। यह तो क्रांति है एक तरह से। क्या आप और हम 10-15 साल पहले सोचते थे कि इस तरह का बदलाव आएगा।

अस्पतालों की स्थिति बेहतर करने के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लाने की बात कही

अस्पतालों की स्थिति बेहतर करने के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लाने की बात कही

सीएम गहलोत ने सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है। गहलोत ने इसके लिए कोड ऑफ कंडक्ट लाने को कहा है। कई अस्पतालों में शौचालय जैसी सुविधाओं के रखरखाव की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बिस्तर पर चादरे प्रतिदिन बदली जानी चाहिए और ऐसी सभी चीजों को संभालने के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चार दिवसीय गुजरात दौरे पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चार दिवसीय गुजरात दौरे पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चार दिन गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां गहलोत कई राजनीतिक बैठकों के साथ चुनावी सभाएं भी करेंगे। इस दौरान गहलोत का छह जगहों पर जनसभाएं करने का कार्यक्रम है। सीएम अशोक गहलोत बनासकांठा में भारत जोड़ो पदयात्रा में भी शामिल होंगे। सीएम के तय शेड्यूल के मुताबिक 28 अक्टूबर को सुबह जयपुर से स्पेशल प्लेन से वडोदरा के लिए रवाना होंगे। बड़ोदरा के गरबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर फतेहपुरा (जालोद) पहुंचेंगे और दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत वापस बड़ोदरा पहुंचकर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद सूरत जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+