CM अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन से पूर्व महिलाओं को याद दिलाईं उनके लिए शुरू की ये खास योजनाएं

schemes for women in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के साल में अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए कई शानदार घोषणाएं की हैं। रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को उन घोषणाओं की याद दिलाई।

Schemes For Women in Rajasthan: चुनावी साल में राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने महिलाओं के लिए कई शानदार घोषणाएं की हैं। रक्षाबंधन 2023 से पहले सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं को उन घोषणाओं की याद दिलाकर उनका ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ उठाने को कहा है।

schemes for women in Rajasthan

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके महिलाओं के लिए शुरू की गई ब्‍याज मुक्‍त ऋण योजना, इंदिरा रसोई, स्‍कूटी योजना, स्‍मार्ट फोन आदि के बारे में जानकारी दी। वीडियो की क्लिप जयपुर में हाल ही आयोजित स्‍मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम की है।

पहली घोषणा

राजीविका मिशन से जुडीं महिलाओं को मिलने वाला मानेदय 15 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

दूसरी घोषणा

कृषि व नोन फार्मिंग सेक्‍टर में मुर्गी पालन आदि में ब्‍याजमुक्‍त ऋण उपलब्‍ध हो रहा है। राजीविका ऋण योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपए का ब्‍याजमुक्‍त ऋण उपलब्‍ध करवाने की घोषणा।

तीसरी घोषणा

वर्तमान में लोन पर स्‍कूटी खरीदने पर 2.5 प्रतिशत ब्‍याज लग रहा, मगर अब महिलाएं जीरो प्रतिशत ब्‍याज पर स्‍कूटी खरीद सकेंगी। स्‍कूटी खरीदने की इच्‍छुक महिलाओं को राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार बिना ब्‍याज के पैसा देगी।

चौथी घोषणा

राजस्‍थान में सेनेटरी नैपकीन की सप्‍लाई आने वाले वक्‍त में चरणबद्ध तरीके से राजीविका की संचालिका समूह के जरिए होगी। समूह की महिलाएं ही नैपकीन बनाएगी। वो ही बांटेगी। राजस्‍थान में यह नई व्‍यवस्‍था लागू होगी।

पांचवीं घोषणा

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के नाम से प्रदेश के शहरी इलाकों में इंदिरा रसोई संचालित करके लोगों को आठ रुपए प्रति थाली में भोजन मुहैया करवा रही है। अब गांवों में भी इंदिरा रसोई के तहत लोगों को आठ रुपए में खाना मिल सकेगा।

शहरी क्षेत्रों में इंदिरा रसोई का संचालन एनजीओ से हो रहा। ग्रामीण इलाकों में एक हजार इंदिरा रसोई का संचालन राजीविका के तहत महिलाएं करेंगी।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को महज आठ रुपए में इंदिरा रसोई में घर जैसा खाना खिलाया जाता है। राजस्‍थान सरकार चाहती है कि इंदिरा रसोई के प्रबंधन का काम महिलाएं अपने हाथ में लेकर इसे सफल बनाएं।

छठी योजना

एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्‍मार्ट फोन दिया जा रहा है। सीएम बोले कि गारंटी कार्ड मिलने शुरू हो रहे हैं। 40 लाख को तो पहली बार मोबाइल फोन मिलना शुरू भी हो गया। सेकंड फेज में आने वाली महिलाओं को गारंटी कार्ड लेना अनिवार्य है। 20 तारीख से गारंटी कैंप में जाकर कार्ड लें ताकि अगले कैंप में स्‍मार्ट मिलने में आसानी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+