राजस्थान के विजय कुमार की जम्मू कश्मीर में हत्या पर CM गहलोत बोले-NDA कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल
जयपुर, 2 जून। जम्मू कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों की टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के विजय कुमार की जान ली गई है। विजय कुमार जम्मू कश्मीर के कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक मे तैनात थे। आतंकियों ने इनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि 'जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'
उल्लेखनीय है कि इलाकाई देहाती बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। विजय से पहले 12 मई को बडगाम में ईपीएफ कर्मचारी राहल भट और 31 मई को कुलगाम में स्कूल टीचर रजनी बाला की हत्या की गई।
बैंक मैनेजर विजय की हत्या का वीडियो वायरल
बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आतंकी बैंक में प्रेवश करता है। कुछ देर तक बैंक के गेट पर खड़े होकर इंतजार करता है। इसके बाद पिस्टल निकालकर विजय कुमार पर फायरिंग कर देता है। गोली लगने से विजय कुमार की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications