Rajasthan में सरकार के 4 साल पूरे होने की बैठक में खर्राटे लेते दिखे सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा, वीडियो वायरल
राजस्थान के सिरोही में प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी गहलोत सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा खर्राटे ले रहे थे। एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Rajasthan की राजनीति में अपनी बेबाक राय रखने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक संयम लोढ़ा गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष पर सिरोही जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। बैठक के दौरान सिरोही के जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिरा रहे थे। इसी दौरान सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा खर्राटे ले रहे थे। बैठक में मौजूद एक युवक ने विधायक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने विधायक को जगाया नींद से
सीएम गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा सिरोही में जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी और अधिकारियों के साथ गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान विधायक संयम लोढ़ा प्रभारी मंत्री के पास लगी कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे थे। तभी उनकी आंख लग गई और उन्हें नींद आ गई। बैठक के बीच ही विधायक संयम लोढ़ा जोर-जोर से खर्राटे लेने लगे। विधायक को प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने नींद से जगाया। इसी दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया।
Recommended Video
राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने के बाद थक कर सोते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार, विधायक, संयम लोढ़ा जी।#ModelStateRajasthan pic.twitter.com/JpbbxtsCUo
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 26, 2022
प्रभारी मंत्री चौधरी ने गिनाए सरकार के कामकाज
सिरोही के प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 4 साल में हर वर्ग के लिए सराहनीय ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा इस सरकार की जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। रसोई में खाना खाते समय पीने के लिए बिसलेरी की पानी की बोतल रखे होने से पानी की गुणवत्ता को लेकर सरकार के हित में मैसेज नहीं लग रहा है। प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने जिले में कई विकास कार्यों के उद्घाटन किए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सरकार के 4 साल पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 साल में बेहतरीन काम किया है। उन कार्यों के विकास को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और सूचना आयोग विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी।













Click it and Unblock the Notifications