राजस्थान के पांच संभाग में बादलों ने डाला डेरा, गर्मी और उमस में मिलेगी राहत
जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में इस बार मानसून में अब तक सामान्य से 49 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह बारिश साल 2019 के बाद सर्वाधिक है। तीन साल पहले 2019 में पूरे मानसून सीजन में 583.6 एमएम औसत पानी बरसा था। जबकि इस बार 28 अगस्त तक 538.5 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। राजस्थान में सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में झालावाड़ पहले नंबर पर है। यहां सबसे ज्यादा 1178 एमएम बारिश अब तक हो चुकी है। जबकि सबसे कम बारिश 295 एमएम बारिश हनुमानगढ़ जिले में हुई है। राजधानी जयपुर समेत 5 जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में इस बार पानी की पर्याप्त मात्रा में अवाक हुई है। इस बार गर्मियों में पेयजल संकट की स्थिति नहीं आएगी।

उमस से मिलेगी राहत
राजस्थान में पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के चलते दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क रहा। इसके चलते यहां उमस से लोगों को परेशानी हुई। वहीं तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को घरों के एसी और कूलर चलने लगे।













Click it and Unblock the Notifications