Bharat Bandh के दौरान जयपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, राजस्थान पुलिस ने भांजी लाठियां
जयपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर 8 दिसम्बर को भारत बंद रहा है। राजस्थान में भारत बंद का मिला जुला असर रहा। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भारत बंद के दौरान भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टियों के लोगों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भारत बंद के तहत जयपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए भाजपा मुख्यालय तक पहुंच गए। यहां पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहासुनी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने और बीजेपी कार्यालय के सामने पीएम मोदी का पुतला जलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालांकि स्थिति को नियंत्रण में किया और मामले को शांत करवाया, लेकिन तब तक पथराव भी हो चुका था।
#WATCH Rajasthan: A clash erupted outside BJP office in Jaipur between BJP and Congress workers during a protest over #farmlaws pic.twitter.com/utzwhn4EKz
— ANI (@ANI) December 8, 2020
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पूरे प्रकरण में सरकार और प्रशासन के रवैए को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आखिर इस तरह के प्रदर्शन को बढ़ावा देकर सरकार साबित क्या करनी चाहती है? उन्होंने इसे अराजकता का माहौल करार दिया और ट्वीट के जरिये मामला सरकार के संज्ञान में भी काने की कोशिश की। इधर, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि क्या यह शालीनता है राजनीति की? यदि भारत बंद कराना है तो जनता के सहयोग से कराएं। बंद के दौरान प्रदेश कार्यालय पर आकर क्या परंपरा डालना चाहते हैं?












Click it and Unblock the Notifications