गहलोत ने लॉकडाउन में मंदिर की बजाय शराब की दुकानें खोली इसलिए आया सरकार पर संकट-विधायक शर्मा
जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर सियासी संकट गहराता ही जा रहा है। फिलहाल राजस्थान भाजपा खामोशी से इस संकट को देख रही है और सही मौके के इंतजार में है।
Recommended Video

विधायक शर्मा बोले-चार माह से बंद पड़े हैं मंदिर
इस बीच जयपुर जिले के चौमू से बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा है। बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार पर ये संकट इसलिए आया है क्योंकि पिछले चार महीने से राजस्थान प्रदेश के मंदिर बंद पड़े हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान की सरकार ने शराब की दुकानें खोल दी।

हनुमानजी से लिया था पंगा
राजस्थान से भाजपा के इस विधायक ने यह भी कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने जब हनुमान मंदिर सामोद के रोपवे का काम बंद किया था। मैंने तभी कह दिया था कि हनुमानजी से पंगा गहलोत सरकार को भारी पड़ेगा। इस बीच बीजेपी ने कहा कि वो फिलहाल वैट एंड वॉच की रणनीति अपनाये हुए हैं। लिहाजा, अभी गहलोत सरकार से फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की जाएगी।

एसओजी ने दिया था पायलट को नोटिस
बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को गिराने की साजिश की कथित कोशिशों का मामला एसओजी-एसीबी में जाने के बाद से राजनीति में भूचाल आया हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आमने-सामने हैं। एसओजी ने पूछताछ के लिए सचिन पायलट को नोटिस भी जारी किया था। इससे भी वे काफी नाराज हो गए।

गोविंद डोटासरा को बनाया नया प्रदेशाध्यक्ष
पिछले तीन दिन से जारी राजस्थान की राजनीतिक उठा-पटक में मंगलवार को सबसे बड़ा घटनाक्रम हुआ है। बगावत पर उतर आने के कारण कांग्रेस ने सचिन पायलट और उसके समर्थक मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को नया पीसीसी चीफ चुना गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications