राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महावीर स्वामी ने सारे संसार को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने सारे संसार को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं प्राणी मात्र में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली हैं। भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर हम एक स्वस्थ, सद्भावी और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि हम सब भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दें और देश-प्रदेश की तरक्की में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+