जयपुर साहित्योत्सव में भी लगे ‘चाहिए, चाहिए आजादी...' के नारे, राजस्थान पुलिस ने 5 धरे, VIDEO
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे साहित्य के महाकुंभ 'जेएलएफ' में भी 'चाहिए, चाहिए आजादी...' के नारे गूंज उठे। कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं एनआरसी की खिलाफत करते हुए इन नारों का प्रयोग किया। पुलिस ने इस मामले में 5 युवकों को पकड़ा, जबकि अन्य कई भाग निकले। आजादी मांगने जैसा शोर सुनाई दिया तो वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड उस तरफ दौड़ पड़े, जहां ये नारे लग रहे थे।

संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने जब कुछ युवकों को पकड़ा तो भी कई युवक नारेबाजी करते रहे। पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया गया। वहीं, पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पांच-पांच युवकों के चार समूह थे, जो जेएलएफ में आए थे। अन्य तीन समूह धरपकड़ से बचते हुए तितर-बितर हो गए। मौके से 5 युवक ही हाथ लगे। पकड़े युवक लेफ्ट विंग के बताए जा रहे हैं। उन सभी युवकों को अशोक नगर थाना पुलिस ने पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications