राजस्थान इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 'नहर बंदी' शुरू, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में जहां सीएम अशोक गहलोत प्रवासियों के लिए मूल्य सुविधायों पर आए दिन चर्चा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर लोग पेयजल की सुविधा से वंचित हैं और एक तरफ इंदिरा गांधी नहर परियोजना में नहर बंदी शुरू होने के साथ ही जल संकट खड़ा हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ पूगल ब्रांच के KHM में नहर के मोघे टूट गए, जिससे नहर का हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। मोघे टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मोघों को दुरस्त करने मे जुट गए।

दरअसल आईजीएनपी नहर में इन दिनों पर पेयजल भंडारण के लिए सिंचाई पानी छोड़ा गया है, लेकिन कुछ दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला, पूगल, बज्जू सहित आसपास क्षेत्रों में आए तेज आंधी तूफान की वजह से नहरों में पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते IGNP नहर की पूगल ब्रांच के दो नहरों में कटाव आ गया।
दरअसल, KHM नहर में 13KHM के पास ही RD 62 पर करीब 100 फीट का कटाव हुआ। इससे भारी मात्रा में पानी बाहर धोरों में बेकार ही बह गया। वहीं, DWD नहर में 12 DWD के पास 20 फीट का कटाव आ गया है। इसके अलावा 12 DWD का एक मोघा भी टूट गया।
एक ही दिन में नहर में तीन जगह से टूटने से हजारों लीटर पानी मिट्टी में बह गया। कटाव के चलते हाजरों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। वहीं, आसपास के किसानों के खेत जलमग्न हो गए। खेतों के जलमग्न होने से किसान चिंतित हो गए। वहीं नहरों में मोघे टूटने व कटाव की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे और नहरों को दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू करवाया।
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में नब्बे दिन की नहर बंदी शुरू हो चुकी है और किसानों को सिर्फ पीने के लिए पानी दिया जा रहा है, लेकिन अब इस क्षेत्र में तो पीने का पानी पहुंचाना भी मुश्किल होगा। खासकर चकों में पीने का पानी नहर के इस मोघे से होकर ही पहुंचता था।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल












Click it and Unblock the Notifications