Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan में जोधपुर में शादी समारोह में 5 सिलेंडरों में ब्लास्ट से झुलसे बाराती, दो बच्चों की मौत

राजस्थान में जोधपुर के पास शेरगढ़ के एक गाँव में शादी समरोह में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बाराती घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Rajasthan के जोधपुर में शेरगढ़ के पास भूँभरा गांव में शादी समारोह में पांच गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे सहित माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए हैं। हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार की दोपहर 3:15 हुआ। शेरगढ़ के भूँभरा गांव में तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात की रवानगी होनी थी। इसी बीच अचानक सिलेंडरों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर हिमांशु गुप्ता अस्पताल पहुंचे। हादसे में 60 जख्मी लोगों में से 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 8 लोग 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके हैं। जबकि 48 लोग बर्न वार्ड में और एक बच्चा आईसीयू में एडमिट है। हादसे में 2 बच्चे जो 5 साल और 7 साल के थे की मौत हो गई है।

jodhpur

बाराती बारात में जाने के लिए खड़े थे

हादसे के दौरान बाराती बारात में जाने के लिए खड़े थे हादसे के बाद झुलसे हुए लोगों को शेरगढ़ लाया गया यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। हादसे में 5 सिलेंडर फटे हैं यह हादसा तब हुआ जब खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर लीकेज हुआ और उसने आग पकड़ ली इसी दौरान वहां मौजूद 5 सिलेंडरों में भी आग पकड़ कर धमाके होना शुरू हो गए। हादसे के समय उस जगह तकरीबन 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे में पूरा मकान जलकर काला पड़ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया शाम 5 बजे बाद एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

jodhpur

Recommended Video

    Rajasthan में जोधपुर में शादी समारोह में 5 सिलेंडरों में ब्लास्ट से झुलसे बाराती, दो बच्चों की मौत

    हॉल में महिलाएं कर रही थी बातें

    शादी के दौरान एक हॉल में महिलाएं सामूहिक रूप से बैठकर बातें कर रही थी इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं पर गिर गया घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है हादसे की जानकारी मिलती की आरती अध्यक्ष वैभव गहलोत विधायक मनीषा पवार और शेरगढ़ विधायक मीना कंवर अस्पताल पहुंच गए हैं।

    jodhpur

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+