Rajasthan के सरदार शहर में टिकट से पहले किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा, जानिए पूरा मामला

Rajasthan में सरदारशहर उपचुनाव में टिकट की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में कलह शुरू हो गई है। उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने रविवार को बैठक आयोजित की थी। बैठक में पूर्व विधायक अशोक पींचा ने जब टिकट के दावेदार प्रह्लाद राय सर्राफ को मंच पर बुलाया तो पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने हंगामा खड़ा कर दिया। सैनी ने कहा कि सर्राफ पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है। अगर इनको टिकट मिला तो वे खुद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अशोक पींचा की उम्मीदवारी की मांग रखी। लेकिन को पींचा ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

arjun meghwal

जनसंघ से जुड़ा है सर्राफ का परिवार

उद्योगपति प्रह्लाद राय सर्राफ ने कहा कि उनका परिवार शुरू से जनसंघ की है। परिवार के कार्य की जानकारी देते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि अगर मौका मिलेगा तो सरदार शहर का ऐसे ही चयन किया जाएगा। जैसे मोहनलाल सुखाड़िया ने उदयपुर को किया था। इससे पहले शनिवार को कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सरदार शहर आए थे। प्रह्लाद राय सर्राफ हैंडीक्राफ्ट के व्यवसायी हैं। कुछ दिन से चर्चा है कि पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है।

ashok peencha

पार्टी ने मंडावा में दिया था बाहरी प्रत्याशी को टिकट

शेखावटी में पहले मंडावा उपचुनाव में पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया था। 29 सितंबर 2019 को सुशीला सीगड़ा पार्टी में शामिल हुई और उसी दिन उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। भाजपा यह सीट नहीं बचा पाई थी। ऐसे में सरदार शहर उपचुनाव में कार्यकर्ता मंडावा चुनाव का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है।

ashok peencha


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+