भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती, मुख्य समारोह में शामिल होंगे नितिन गडकरी

जयपुर, 23 सितंबर। राजस्थान में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती बूथ स्तर पर मनाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से 25 सितंबर को राष्ट्रीय स्मारक धनक्या में शाम 4 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। 24 सितंबर को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ पर प्रवास पर तथा 25 सितंबर को बूथ कमलोत्सव के तहत प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी उपाध्याय के व्यक्तित्व, रचनात्मक कार्यक्रम और मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

nitin gadkari

जयंती को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों से जयंती के कार्यक्रमों को लेकर से चर्चा की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, श्याम अग्रवाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, रामानंद गुर्जर सहित सभी प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।

bjp rajasthan

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे धानक्या

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती में शामिल होने 25 सितंबर को धानक्या आएंगे। यहां रेलवे स्टेशन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर मुख्य समारोह आयोजित होगा। गडकरी समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। समारोह में जैविक कृषि ग्राम विकास व पर्यावरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रहे लोगों तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध उपाधि प्राप्त करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

bjp rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+