Ashok Gehlot की मोदी के मंत्री की तारीफ को BJP ने बताया बगावत का असर, गौतम अडानी की भी कर चुके हैं तारीफ

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को लेकर की गई तारीफ को भाजपा ने बगावत का संकेत बताया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राजस्थान के सियासी संकट के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री की तारीफ को बगावत का असर बताया है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि कोई गलती नहीं है। गहलोत विद्रोह के रास्ते पर चल रहे हैं। गौतम अडानी को आमंत्रित करने के बाद राहुल गांधी के निशाने पर हैं। इसलिए राजस्थान में कोयला संकट के दौरान मदद करने पर केंद्रीय कोयला मंत्री की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में सौर ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय कोयला मंत्री जोशी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की थी। सीएम गहलोत ने कहा कि आपने संकट के समय राजस्थान की मदद की है। मैं अभिभूत हूँ। राजस्थान सरकार और कोल इंडिया के बीच एमओयू के कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने भी सीएम गहलोत को बड़ा नेता बताते हुए तारीफ की थी। सीएम गहलोत खुद कह चुके हैं कि वह जो बोलते हैं। उनके एक-एक शब्द के मायने होते हैं।

prahlad joshi

गौतम अडानी के साथ सीएम गहलोत की तस्वीरों ने बटोरी थी सुर्खियां

राजस्थान कांग्रेस में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हर काम और उनके मुंह से निकले हर शब्द के मायने तलाशे जा रहे हैं। सीएम गहलोत की कारोबारी गौतम अडानी के साथ तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी और विपक्ष ने इसे राहुल गांधी के प्रति बगावत के रूप में पेश किया। अब गहलोत द्वारा मोदी सरकार के मंत्री की तारीफ को भी इसी रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कोयला संकट के दौरान गहलोत साहब का फोन आया था। मैंने सीएमडी से कहा कि गहलोत साहब के काम को कैसे मना कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार से बात की। लेकिन समाधान नहीं निकला। कोल इंडिया ने राजस्थान को कोयले की आपूर्ति की राजस्थान में कोयला संकट की वजह से प्रदेश की थर्मल इकाइयां बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी। जिससे गर्मियों में बिजली संकट जैसे हालात हो गए थे। सीएम गहलोत ने कोल इंडिया के अधिकारियों से बात की। इसके बाद कोयला की आपूर्ति हुई थी।

ashok gahlot

इन्वेस्ट राजस्थान में गौतम अडानी की तारीफ कर चुके हैं अशोक गहलोत

इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 में उद्योगपति गौतम अडानी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक मंच पर आने के बाद उनकी मुलाकात को लेकर खूब चर्चा हुई थी। अडानी और गहलोत के फोटो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। सीएम गहलोत और अडानी की फोटो को लेकर राहुल गांधी को ट्रोल किया गया। अशोक गहलोत ने कारोबारी गौतम अडानी की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत पर निशाना साधा था। इस पर राहुल गांधी ने बयान देकर कहा था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अडानी को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया और ना ही अपनी पॉलीटिकल पावर का उपयोग उनके बिजनेस को फायदा पहुंचाने में किया है। गौतम अडानी में राजस्थान में 60 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है और कोई भी मुख्यमंत्री इसके लिए मना नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+