Rajasthan में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 नवंबर से झुंझुनू में, जानिए क्या होगा बैठक में

BJP Rajasthan की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 व 13 नवंबर को जेजेटी विश्वविद्यालय चुडैला में होगी। बैठक में बूथ मजबूती और आने वाले उपचुनाव के साथ गुजरात चुनाव में राजस्थान संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा होगी। बैठक के दौरान 12 नवंबर को पार्टी पदाधिकारी, सांसद, झुंझुनू के मंडल में जाएंगे और रात्रि आवास वहीं करेंगे। मंडल प्रवास के दौरान मंडल कार्यसमिति बैठक, मोर्चों की संयुक्त पदाधिकारी बैठक, मंडल में रहने वाले पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि बैठक, महिला युवा सम्मेलन में मंडल प्रवासी भाग लेकर रिपोर्ट कार्ड तैयार कर प्रदेश में भेजेंगे।

bjp rajasthan

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये नेता होंगे शामिल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजय राहटर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं विभागों के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला, प्रमुख जिला, अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला सह प्रभारी भाग लेंगे।

vasundhara raje

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। झुंझुनू में लगातार प्रदेश नेतृत्व का दौरा जारी है। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां ने सांसद कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक को लेकर झुंझुनू के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है। पिछले 4 सालों में सत्ता और संघर्ष की लड़ाई में मुख्यमंत्री ने कुर्सी बचाने के प्रयास किए हैं। जनता में कांग्रेस को लेकर खासा आक्रोश है।

madan dilawar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+