बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-कांग्रेसियों को छापे पड़ने का डर
जयपुर 26 जुलाई। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ राजस्थान कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को खुद के घर छापा पड़ने का डर सता रहा है। सतीश पूनिया ने कांग्रेस को चोर बताते हुए कहा कि सबसे पहले चोर ही त्रिपाल दिखाता है। बीजेपी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने गहलोत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की चर्चा नहीं की गई। अचानक बैठक बुला ली गई। जबकि मैं पदयात्रा कर रहा था। सीएम ने बैठक को लेकर कोई चर्चा नहीं की। इस दौरान पूनिया ने कहा कि जो नेता संवैधानिक संस्था ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।

सर्वदलीय बैठक में न आने पर दी सफाई
सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में ईआरसीपी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को भी बुलाया गया था। लेकिन तीनों ही नेता बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इस पर सीएम गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया देकर भाजपा नेताओं की आलोचना की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की आलोचना करते हुए सीएम गहलोत ने कहा था कि पदयात्रा महत्वपूर्ण है या ईआरसीपी। आपको बता दें पूनिया वागड़ इलाके में दो दिवसीय पदयात्रा पर थे।

कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर किया सत्याग्रह
राजस्थान कांग्रेस द्वारा सोनिया गांधी परिधि की कार्रवाई को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पार्क पर सत्याग्रह किया गया। इसमें कांग्रेस ने मोदी सरकार को बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाए।डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और अग्निपथ जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। लोगों का ध्यान हटाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजस्थान में कांग्रेस का विरोध करेगी।













Click it and Unblock the Notifications