Rajasthan News: जयपुर में भाजपाइयों ने गधों को क्‍यों खिलाए गुलाब जामुन? देखें वीडियो

राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में अनूठा प्रदर्शन किया और इस दौरान सांकेतिक रूप से गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए।

धरना-प्रदर्शन तो खूब देखें होंगे, मगर यह थोड़ा अलग है। इसमें प्रदर्शन करने वालों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए हैं। तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मामला राजस्‍थान की राजधानी जयपुर का है। (वीडियो नीचे)

gulab jamun to donkeys

दरअसल, राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में कथित रूप में बढ़ते भ्रष्‍टाचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर चांदपोल बालाजी के पास सड़क पर 'कैसे गुलाब जामुन खाते हैं भ्रष्‍टाचारी' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गधों को सांकेतिक रूप से गुलाब जामुन खिलाए गए।

'कैसे गुलाब जामुन खाते हैं भ्रष्‍टाचारी' कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय वीर गुर्जर सेना की प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व पार्षद आंचल अवाना, किशनपोल मंडल मंत्री राधा शर्मा, अंजलि गोयल, कविता गोयल, नंदनी गोयल, भाजपा पार्षद प्रत्‍याशी संजय राजपुरोहित, राजेंद्र अग्रवाल , शैलेंद्र बेरवा आदि ने शिरकत की।

राष्‍ट्रीय वीर गुर्जर सेना की प्रदेशाध्‍यक्ष आंचल अवाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'देखो कैसे कांग्रेस सरकार में गुलाब जामुन खाते भ्रष्टाचारी। आज राजस्थान में किस प्रकार भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उसको देखते हुए शर्म आनी चाहिए। इन भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को जिनकी मिलीभगत से राजस्थान में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसी के विरोध में आज चांदपोल हनुमान जी के मंदिर पर देखो देखो कांग्रेस का खेल कैसे गुलाब जामुन खाते हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स में जयपुर के रामनगर व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष संजय राजपुरोहित कहते हैं कि कांग्रेस राज में भ्रष्‍टाचार हो रहा है। कांग्रेस की शहरी सरकार भी भ्रष्‍ट है। जयपुर हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर के पति के घर तो एसीबी का छापा भी पड़ चुका। रिश्वत लेते गिरफ्तार तक किया गया। हर तरफ भ्रष्ट नेता और अधिकारी बैठे हैं, जिससे त्रस्त जनता ने सड़कों पर उतरकर गधों को ही गुलाब जामुन खिलाना उचित समझा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+