Rajasthan में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया जन आक्रोश यात्रा का आगाज, वसुंधरा ने साधा विरोधियों पर निशाना

राजस्थान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर नड्डा और वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Rajasthan में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर में जनाक्रोश यात्रा का आगाज किया। नड्डा ने 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नड्डा ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि दिल्ली का इंजन हटा है। राजस्थान का विकास घटा है। गहलोत सरकार जल जीवन मिशन में अड़ंगा लगा रही है। जबकि राजस्थान के विकास में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को बंद कर दिया है। गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री हैं। चाहते तो उनका उपयोग करते हर घर पानी पहुंचाते। गहलोत सरकार जल जीवन मिशन में रोड़े अटका रही है। यात्रा का शुभारंभ करते हुए नड्डा ने कहा कि देश की तस्वीर देखिए। आज भारत आत्मनिर्भर हो गया है। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस के टीके लगवा कर मास्क उतरवाए हैं। जब मोदी ने कहा कि जाओ ले लो वैक्सीन। देशभर में लोगों को डबल डोज लगी है। एक भी कांग्रेस नेता ने वैक्सीन लगवाकर ट्वीट नहीं किया। सभी ने चुपके-चुपके टीके लगवाए हैं। 100 देशों को मोदी ने वैक्सीन पहुंचाई है। भारत लेने वाला नहीं। देने वाला देश बन गया है।

वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत पर निशाना

वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत पर निशाना

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। वसुंधरा ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में कहा कि पिछले 4 साल में पहले दिन से ही गहलोत सरकार अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। सरकार के उन वादों का क्या हुआ। जो चुनाव के वक्त किए गए थे। झूठ बोल कर सत्ता हासिल की गई है तो दुख पाना पड़ेगा। 2024 में मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर कमल खिलेगा। कांग्रेस ने भाजपा की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया है। कांग्रेस के नेताओं के आपस के झगड़े में आम जनता के आंसू पोंछने की फुर्सत नहीं है। हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। जय जय राजस्थान का नारा गूंजा था। जनता का स्वाभिमान जागा था। हमारी सरकार के काम जनता को याद आ रहे हैं। वसुंधरा ने गहलोत और अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए अंत में कहा कि पब्लिक के बीच में आएं ना कि पोस्टर में।

राजस्थान की 200 विधानसभाओं में जाएगी भाजपा की जन आक्रोश यात्रा

राजस्थान की 200 विधानसभाओं में जाएगी भाजपा की जन आक्रोश यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से ठीक पहले भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत कर गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। यह यात्रा कल से राजस्थान के प्रत्येक जिले में और जिलों के बाद विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। जहां नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के जरिए भाजपा के नेता आम जनता का दुख दर्द सुनेंगे। भाजपा के नेता जनता के बीच गहलोत सरकार की नाकामियों को बताएंगे। इस दौरान जनाक्रोश यात्रा के रथ में एक शिकायत पेटी भी होगी। जिसमें आमजन सरकार के खिलाफ अपनी शिकायतों को भाजपा तक पहुंचाएंगे। जिसे भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ बनाई गई चार्जशीट में शामिल करेगी।

एकजुटता का संदेश देने की कोशिश

एकजुटता का संदेश देने की कोशिश

जेपी नड्डा ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा का आगाज करते हुए पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। यात्रा के मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक नेता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा ने प्रदेश में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+