जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

माउंट आबू में बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा

Google Oneindia News

जयपुर, 11 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को माउंट आबू आएंगे। नड्डा यहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। वे सुबह आठ बजे डबोक एयरपोर्ट से माउंट आबू के लिए रवाना होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पार्टी और संगठन से जुड़े 250 से ज्यादा पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शिविर में हिस्सा ले सकती हैं। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन से जुड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं।

jpnadda

सामूहिक नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2023 लड़ेगी BJP, पूर्व CM वसुंधरा राजे व रमन सिंह की उम्मीदों को लगा झटकसामूहिक नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2023 लड़ेगी BJP, पूर्व CM वसुंधरा राजे व रमन सिंह की उम्मीदों को लगा झटक

भाजपा के ये नेता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वी सतीश, मुरलीधर राव, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, अमित मालवीय, ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद दिया कुमारी, राज्ययवर्धन राठौड़, जसकौर मीणा पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी और प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनेक नेताओं ने अलग-अलग सत्र में भाजपा नेताओं सम्बोधित किया।

bjpmount

दौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के माउंट आबू दौरे के चलते एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुर्मू अब 13 जुलाई को जयपुर आएंगी। सुबह आठ बजे वे एयरपोर्ट से सीधे होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचेंगी। यहाँ मुर्मू भाजपा के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर साढ़े दस बजे जयपुर से रवाना हो जाएंगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के मुताबिक भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त होने और पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के माउंट आबू के दौरे के चलते मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

droupadi

Comments
English summary
BJP National President JP Nadda will attend training camp of the party tomorrow in Mount Abu
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X