बीसलपुर-जयपुर ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत पूरी, जयपुर में सामान्य रहेगी पेयजल आपूर्ति

बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना की 2300 एमएम की ट्रांसमिशन लाइन में लीकेज की मरम्मत एवं अन्य कार्य पूरे होने के बाद शुक्रवार शाम को सूरजपुरा पंप हाउस से पानी की पम्पिंग शुरू हो गई।

जयपुर शहर में शनिवार को सुबह होने वाली पेयजल आपूर्ति अब सामान्य रूप से होगी। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना की 2300 एमएम की ट्रांसमिशन लाइन में लीकेज की मरम्मत एवं अन्य कार्य पूरे होने के बाद शुक्रवार शाम को सूरजपुरा पंप हाउस से पानी की पम्पिंग शुरू हो गई। शाम करीब 4.30 बजे सूरजपुरा पंप हाउस से पानी बालावाला पंप हाउस तक पहुंचना शुरू हो गया। आपको बता दें कि मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 11 बजे से बीसलपुर लाइन पर शटडाउन लिया गया था। जिससे जयपुर शहर में शाम की पेयजल आपूर्ति कुछ स्थानों पर पूर्ण रूप से एवं कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित हुई। शटडाउन के दौरान 2300 एमएम व्यास की ट्रांसमिशन पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत के अलावा बीसलपुर इन्टेक पम्प हाउस में दो नॉन रिटर्न वाल्व (एनआरवी ) बदलने, सांगानेर में 200 एमएम का इंटर कनेक्शन, सुभाष नगर में आइसोलेशन वॉल्व बदलने, मुरलीपुरा में फ्लो कंट्रोल वॉल्व बदलने जैसे कार्य किए गए।

bisalpur dam

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+