जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन से टकराया पक्षी, मुम्बई-जयपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर, 22 अक्टूबर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मुंबई से जयपुर आने वाले विमान से हवा में पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गो एयर एयरलाइन की उड़ान संख्या जी 8-390 मुंबई से जयपुर आ रही थी, तब ही ठीक जयपुर पहुंचने से पूर्व हवा में विमान के आगे के हिस्से से पक्षी टकरा गया।

jaipur airport

पायलट को पता लगते ही सुझबुझ से विमान को कुछ ही देर में जयपुर एयरपोर्ट पर लेंड पर पूरे एहतियात के साथ लेंड करवाया। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों को जयपुर पहुँचने पर पूरी घटना की जानकारी पता चली।

एक बार तो यात्री सकते में आ गए बाद में यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान के जयपुर पहुँचने पर एयरलाइंस कर्मियों और इंजीनियरिंग विंग ने पूरी जांच की। हालांकि विमान को पुनः मुंबई जाना था, लेकिन बर्ड हिट की घटना के बाद विमान को रवाना नहीं किया।

इधर, विमान से जाने वाले यात्रियों को जब पता चला कि विमान लेट उड़ान भरेगा तो उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर नाराजगी जाहिर की। एक घण्टे से अधिक समय बाद भी यात्रियों के जाने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम नही किया गया। पूरे घटनाक्रम को लेकर एयरलाइन प्रतिनिधियो ने कहा कि ठीक से पूरी जांच के बाद विमान को रवाना किया जाएगा, ताकि कोई खतरा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+