राजस्थान में संतों का आंदोलन : आग से झुलसे विजयदास को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस से लाए दिल्ली

विजयदास को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस से आए सफदरगंज अस्पताल

भरतपुर, 22 जुलाई। आदिबद्रीनाथ व कनकाचल पर्वत पर अवैध खनन के खिलाफ राजस्थान में खुद को आग के हवाले करने वाले साधु विजयदास की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर से नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है।

विजयदास को जयपुर से महज तीन घंटे में दिल्ली पहुंचाया गया

विजयदास को जयपुर से महज तीन घंटे में दिल्ली पहुंचाया गया

शनिवार को संत विजयदास को जयपुर से महज तीन घंटे में दिल्ली पहुंचाया गया। इसके बाद भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली ने भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। सांसद कोली ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि साधु विजयदास की स्थिति गंभीर है। उन्हें एम्बुलेंस की बजाय एयर एम्बुलेंस के जरिए भेजना चाहिए था।

550 दिनों से साधु संत धरना प्रदर्शन कर रहे

550 दिनों से साधु संत धरना प्रदर्शन कर रहे

बता दें कि राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह पुलिस थाना इलाके में पसोपा गांव के पास आदिबद्रीनाथ व कनकाचल पर्वत को खनन माफिया से बचाने के लिए 550 दिनों से साधु संत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर सोमवार को संत नारायण दास मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिन्हें काफी समझाइश के बाद नीचे उतारा जा सके।

पुलिस के जवानों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई

पुलिस के जवानों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई

वहीं, मंगलवार को दूसरे साधु विजयदास ने पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में अवैध खनन बंद करने की मांग को लेकर खुद के आग लगा ली। शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। आग लगने के बाद वह तड़पने लगा और इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। पुलिस के जवानों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई।

जयपुर से नई दिल्ली में भेजा

जयपुर से नई दिल्ली में भेजा

आग से झुलसे विजय दास को सबसे डीग के अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भरतपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया। भरतपुर में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया और अब जयपुर से नई दिल्ली में भेजा है।

नारायण दास मोबाइल टावर पर चढ़ गया

नारायण दास मोबाइल टावर पर चढ़ गया

जब साधु संतों का आंदोलन उग्र हुआ और एक साधु नारायण दास मोबाइल टावर पर चढ़ गया और दूसरे ने आग लगा ली तो जिला प्रशासन ने डीग, नगर, कामा, पहाड़ी और सीकरी तहसीलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया। मौके पर आस-पास के 15 ​थानों की पुलिस को तैनात किया।

घायल बाबा का इलाज दिल्ली में चल रहा

मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हो या अन्य यदि कोई भी कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही गिरफ्तारी भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि घायल बाबा का इलाज दिल्ली में चल रहा है हालांकि उनकी हालत गंभीर है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए भी एक चिंता का विषय है। भाजपा अब इस मामले को तूल देकर राजनीतिक रोटियां सेक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+