भरतपुर एक्सीडेंट : बाइक पर बैठे भाई-बहन समेत पांच की मौत, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
भरतपुर। राजस्थान में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कभी कोई तेज रफ्तार का शिकार होता है तो कभी वाहन चालक की लापरवाही के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अब राजस्थान के भरतपुर से सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर है।

बता दें कि भरतपुर जिले के सीकरी पुलिस थाना इलाके के गांव स्याबाली निवासी एक व्यक्ति अपनी बहन और बहन के दो बच्चों को लेकर बाइक से आ रहा था। तभी उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। वहीं, हादसे के बाद सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार सभी चार लोगों और कार चालक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक और कार में एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच घायल लोगों को अस्पताल भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications