Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी की मौजूदगी में चौथी वर्षगाँठ मनाएगी गहलोत सरकार

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 100 दिन पूरे करने जा रही है। इस मौके पर राहुल गांधी दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रदेश में गहलोत सरकार राहुल गांधी की मौजूदगी में चौथी वर्षगाँठ मनाने जा रही है।

Ashok Gehlot

Rajasthan में अशोक गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ का जश्न राहुल गांधी की मौजूदगी में जयपुर से लेकर ग्राम पंचायतों तक मनाया जाएगा। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर रही है। इस मौके पर प्रदेश की राजधानी जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। सूत्रों की माने तो इसी दिन राहुल गांधी राजस्थान सरकार की फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत मोबाइल बांटने की शुरुआत करेंगे।

जयपुर में होगा संगीत संध्या का आयोजन

जयपुर में होगा संगीत संध्या का आयोजन

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को बताया कि 16 दिसंबर यानी शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो जाएंगे और यह एक मील का पत्थर होगा। उन्होंने कहा कि इस दिन राहुल गांधी दोपहर में दौसा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस दिन यात्रा में उनके साथ हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा वहां के कांग्रेस के सभी विधायक भी शामिल होंगे। वहीं शाम को कांग्रेस पार्टी जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान प्रस्तुति देंगी। इसमें राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

सवाई माधोपुर में टेंट में आग लगाने की कोशिश

सवाई माधोपुर में टेंट में आग लगाने की कोशिश

सवाई माधोपुर के बामनवास विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के टेंट जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात भारत जोड़ो यात्रा के लिए डोंट गांव में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान एक कार और 45 बाइक पर 10-15 लोग आए। वह टैंट के बी और सी ब्लॉक में आग लगाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने ध्यान भटकाने के लिए टेंट में कुछ गौवंश छोड़ दिए। वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने आरोपियों की बात सुन ली। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा माय जाब्ते मौके पर पहुंचे।

ज्यादा से ज्यादा जनता को शामिल करने के निर्देश

ज्यादा से ज्यादा जनता को शामिल करने के निर्देश

सरकार की 4 साल की वर्षगांठ को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर और विभागों के सचिवों को अलग-अलग आदेश जारी कर 4 साल के प्रोग्राम की तैयारियां करने को कहा है। 17 दिसंबर को जयपुर में जवाहर कला केंद्र में विकास प्रदर्शनी की शुरुआत होगी। सरकार 28 दिसंबर तक 28 विभागों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी। इसके अलावा 11 हजार 283 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। 22 से 28 दिसंबर तक ग्राम सभा आयोजित होगी। इनमें जिला और ब्लॉक लेवल के अधिकारी ग्रामीणों को सरकारी फ्लैगशिप प्रोग्राम और स्कीम की जानकारी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+