राजस्थान CM अशोक गहलोत के इस फैसले से खुश नहीं सचिन पायलट, आला कमान तक पहुंची बात

जयपुर। राजस्थान के सियासी गलियारों से चौंकाने वाली खबर आई है। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच एक फैसले को लेकर बात आला कमान दिल्ली तक पहुंच गई है। खबर राजस्थान से राज्य सभा उम्मीदवारों से जुड़ी है। राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा होने बाकी है।

वेणुगोपाल और डांगी का नाम

वेणुगोपाल और डांगी का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान से राज्यसभा के ​लिए दो नाम तय हुए हैं। एक नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महा​सचिव केसी वेणुगोपाल और दूसरा नाम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नीरज डांगी का है। खबर है कि राजस्थान डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने एक नाम पर पेंच फंसा दिया है और राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सामने अपनी नाराजगी भी जता दी।।

 पायलट ने मांगी इंदौरा के लिए टिकट

पायलट ने मांगी इंदौरा के लिए टिकट

पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने डांगी के नाम का विरोध शुरू करने के साथ ही अपनी तरफ से युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस और श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष कुलदीप इंदौरा का नाम सोनिया गांधी को भेजा है। उन्होंने इन्दौरा को राज्यसभा का टिकट देने की मांग की है।

 कौन हैं डांगी और इन्दौरा

कौन हैं डांगी और इन्दौरा

इधर, डांगी और इन्दौरा के नामों में कुछ समानता भी है। दोनों नेता राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे है। डांगी तीन बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं तो इन्दौरा भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। डांगी के पिता दिनेशराय डांगी राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके हैं और इन्दौरा के पिता हीरालाल इन्दौरा भी गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। दोनों नेता अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+