राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को स्वाइन फ्लू
नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। पर उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि उनकी तबीयत में सुधार है। उन्होंने अपना इलाज वक्त से शुरू कर दिया था। गहलोत ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि वे घर पर ही हैं। उन्हें बीते तीन दिनों से बुखार है।

गहलोत ने स्वाइन फ्लू का टेस्ट बीते दिनों दिल्ली से वापस आने पर करवाया था। वे वापस जयपुर आने पर बुखार,सर्दी से खांसी से पीड़ित थे। वे दिल्ली में विधान सभा चुनाव की कैंपेन के लिए गए थे। बता दें कि राजस्थान में स्वाइन फ्लू से कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications