भाजपा ने जैसे ही चुनावी मोड शुरू किया, वैसे ही REET पेपर लीक प्रकरण की की जांच ईडी को दे दी-सीएम
जयपुर, 19 अप्रैल। रीट पेपर लीक 2022 की जांच अब ईडी करेगी। इसी के साथ ही राजस्थान में सियासी पारा भी चढ़ गया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोई भी जांच एजेंसी आए और रीट की जांच कर ले। पहले इस मामले में एसओजी ने अच्छा काम किया। अब ईडी भी जांच कर लेगी। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

सीएम ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए जैसे ही भाजपा ने चुनावी मोड में काम करना शुरू किया। वैसे ही रीट पेपर लीक प्रकरण की जांच ईडी को दे दी है।
बता दें कि सोमवार को सीएमआर जयपुर में सीएम गहलोत को कुछ सालों में मिले स्मृति चिन्हों की नीलामी के लिए वेबसाइट rajcmmomentos.com लांच की।
इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इन्हें संभालने का श्रेय मेरी पत्नी सुनीता गहलोत को जाता है। ऑनलाइन नीलामी 25 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद तीन मई को स्मृति चिन्हों व उपहारों का आफलाइन ऑक्शन भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications